फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल। सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 में गेहूं और जौ की खरीद के लिए नए गुणवत्ता मानक तय किए हैं। इनका उद्देश्य मंडियों में पारदर्शिता और बेहतर भंडारण सुनिश्चित करना है। मंगलवार को जारी बयान में उपायुक्त ने यह जानकारी दी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने गेहूं और जौ की खरीद के लिए एक समान गुणवत्ता मानक जारी किए हैं। इनका पालन सरकारी खरीद के दौरान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं साफ और पूरी तरह सूखा होना चाहिए। उसमें किसी प्रकार की दुर्गंध, रंग परिवर्तन या जहरीले पदार्थों की मिलावट नहीं होनी चाहिए। आर्जीमोन मेक्सिकाना और खेसारी जैसे जहरीले बीजों की मिलावट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नए नियमों के अनुसार गेहूं में अधिकतम 0.75 प्रतिशत विदे...