शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- मिर्जापुर। थाना क्षेत्र में कटी पड़ी गेहूं की फसल उठाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम वीघापुर सिठौली निवासी रक्षपाल ने बताया कि 7 अप्रैल की सुबह वह अपने खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल देखने गया था। इसी दौरान गांव के ओमकार, पवनोद, सर्वेश और सत्यवीर उसके खेत से गेहूं उठा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसओ सोनी शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...