पूर्णिया, मार्च 24 -- रूपौली, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित फैलिटी भवन में सोमवार को विभागीय निर्देश के आलोक में रवि विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स अध्यक्षों एवं किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीओ धनंजय कुमार ने की। बीसीओ ने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पैक्स के माध्यम से गेहूं बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना गेहूं सीधे पैक्स के माध्यम से ही बेचें। इस दौरान पैक्स अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में पैक्स अध्यक्ष मो. मसीउर्रहमान, हिमांशु कुमार, संजीव कुमार मंडल, आलोक कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के किसान उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.