फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनवरी माह का राशन वितरण 28 जनवरी तक सुनिश्चित किया गया है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि अंतोदय परिवारों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहंू, 11 किलोग्राम चावल, 10 किलोग्राम बाजरा का निशुल्क वितरण किया जायेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम बाजरा, 1 किलोग्राम चावल, 2 किलोग्राम गेहूं का निशुल्क वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न के निशुल्क वितरण में पोर्टिबिलटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पोर्टिबिलटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। खाद्यान्न के वितरण क ी अंतिम तिथि 28 जनवरी को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जायेगा।...