मथुरा, मार्च 31 -- जिले में गेहूं की सरकारी खरीद सोमवार से आरंभ तो हो गई है, लेकिन पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर एक भी दाना गेहूं नहीं खरीदा जा सका। यहां कुल 88 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा पहले 17 मार्च और फिर 25 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। इसे बदलकर अब 30 मार्च कर दिया गया। गेहूं खरीद के लिए विभाग और प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिले में खाद्य एवं रसद विभाग के 10, पीसीएफ के 60, पीसीयू के 12, भारतीय खाद्य निगम के 4 और मंडी समिति के 2 केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जिसके तहत अब तक 5214 किसानों ने पंजीकरण करा दिया है। इसके बावजूद पहले दिन किसी भी क्रय केन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.