मथुरा, अप्रैल 8 -- मथुरा,जिले में गेहुं की सरकारी खरीद ने अब तेजी पकड़ना शुरु कर दिया है। यहां पिछले एक हफ्ते में अब तक कुल 350 मीट्रिक टन गेहुं की खरीद हो चुकी है। मंगलवार के दिन भी गेहुं खरीद क्रय केन्द्रों पर किसानों की आमद बनी रही। जिले में कुल 88 क्रय केन्द्रों पर गेहुं की सरकारी खरीद की जा रही है। यहां पर खाद्य एवं रसद विभाग के 10, पीसीएफ के 60, पीसीयू के 12, भारतीय खाद्य निगम के 4 और मंडी समिति के 2 केंद्र संचालित हैं। इनमें से अब तक पांच क्रय केन्द्रों पर गेहुं खरीद का खाता खुल चुका है। यहां पर मथुरा मंडी समिति के दो केन्द्र, राया उपमंडी समिति के दो केन्द्र एवं सांचौली के एक क्रय केन्द्र सहित कुल 12 क्रय केन्द्रों पर 50 किसानों से कुल 350 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। मंगलवार को भी कई केन्द्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों...