वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। परेड कोठी स्थित गेस्ट हाउस में कमरे की बुकिंग के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि गाजीपुर निवासी अजय यादव देर रात असलहा ले आया और फायरिंग की। सिगरा पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। परेड कोठी के टवेरा वाली गली बने गेस्ट हाउस में कमरे की बुकिंग एवं कमीशन को लेकर विवाद हो गया था। एक पक्ष ने अजय की पिटाई कर दी। इसके बाद देर रात अजय असलहा लेकर बाइक से पहुंचा और फायर कर दिया। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- पांच हजार के विवाद में मारपीट और फायरिंग, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...