आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: यूपी के आगरा में प्रेम-प्रसंग के चलते जबरदस्त हंगामा हो गया। पत्नी अपने प्रेमी से मिलने के लिए दयालबाग (न्यू आगरा) स्थित आरजू गेस्ट हाउस पहुंची। पति को पत्नी के आचरण पर शक हुआ तो वह पीछा करते उसी गेस्ट में पहुंच गया। प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने पहुंची पत्नी को देखकर ही हंगामा शुरू कर दिया। पति ने तुरंत पुलिस को बुलाया लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। थाने में समझौता हो गया। तीनों घर लौट गए। घटना चांदी कारोबारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक कमला नगर निवासी चांदी कारोबारी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। पति-पत्नी में बनती नहीं है। पत्नी को स्मार्ट पति चाहिए था। पत्नी को पति रंग और वजन को लेकर भी दिक्कत है। आए दिन दोनों झगड़ा करते हैं। पत्नी पूर्व में उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत कर चु...