कन्नौज, अप्रैल 16 -- क्षेत्र में चोरी की एक घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मानीमऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक गेस्ट हाउस चोरों के निशाने पर आ गया। बीती रात अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर गेस्ट हाउस परिसर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने वहां खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़कर उसमें लगा म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया। साथ ही परिसर में लगी सोलर प्लेटें भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।मानीमऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास उदैतापुर निवासी अजय मिश्रा का एक गेस्ट हाउस है। उसमें स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी वहीं सोलर प्लेटें भी लगी थी। बीती रात चोर पीछे से दीवार फांद कर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़ दिया। उसके बाद खड़ी गाड़ी की खिड़की तोड़ कर उससे म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया। साथ ही सोलर प्लेटें भी साथ ले गए जिसकी कीमत लगभग एक लाख ह...