हमीरपुर, मई 6 -- बिवांर, संवाददाता। बुधवार की सुबह गेस्ट हाउस में खाना बनाने जा रही अधेड़ महिला पर युवक ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है। पीड़िता के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है。

घटना का विवरण छानी बुजुर्ग गांव की 50 वर्षीय सुशीला पत्नी श्रीपाद कुशवाहा सुबह 7:00 बजे के करीब गांव के गेस्ट हाउस में खाना बनाने के लिए अकेले जा रही थी। गेस्ट हाउस के पास गांव का बदलू मिल गया जो महिला को देखकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर कबाड़ की दुकान से लोहे की राड लाकर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह गिरकर अचेत हो गई। गेस्ट हाउस के बाहर बैठे मालिक विनोद शिवहरे के ललकारने पर युवक भाग गया।

उपचार और पुलिस कार्यवाही महिला को तड़पते देखकर फोन से जानकारी देने प...