गेस्ट टीचर के लिए आवेदन अब 30 तक
दरभंगा, मई 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अतिथि/अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई तक विस्तारित की गई है, जबकि विश्वविद्यालय में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा कर पांच जून कर दी गई है। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन के लिए 23 मई और हार्ड कॉपी जमा करने के लिए 30 मई अंतिम तिथि निर्धारित थी। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने शुद्धि पत्र जारी किया है, जिसके अनुसार एक जनवरी 2026 को अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र/उपाधि 30 मई से पूर्व का निर्गत होना चाहिए, अन्यथा अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। विज्ञापन से संबंधित अन्य सभी बातें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.