कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बाबूपुरवा स्थित एक गेस्टहाउस में लगी अस्थायी लिफ्ट का तार टूट गया। लिफ्ट के माध्यम से लकड़ी चढ़ा रहा दूल्हे के भाई नीचे आ गिरा और गंभीर घायल हो गया। उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। न्यू लेबर कालोनी, बाबूपुरवा निवासी मो. वसीम के भतीजे उस्मान का दो दिन पूर्व निकाह हुआ है। गुरुवार को घर के पास स्थित मुबारक मैरिज लॉन में वलीमा था। वसीम ने बलों ने किताया कि उस्मान का भाई जैनुल गेस्ट हाउस में लगी अस्थायी लिफ्ट के जरिये तीसरी मंजिल में लकड़ियां ले जा रहा था। वह खुद भी लिफ्ट में सवार था। एकाएक लिफ्ट के तार में लकड़ी फंस गई, जिससे तार टूट गया। लिफ्ट और लदी हुई लकड़ियों के साथ जैनुल भूतल पर आ गिरा। चाचा नईम ने बताया कि एकाएक जमीन पर गिरने से उसकी ठुड्डी में गहरा घाव हो गया। उसके पांच टांके आए हैं। फिलहाल...