गेसिंग अड्डे पर छापेमारी, 12 गिरफ्तार
पटना, जून 23 -- पीरबहोर पुलिस ने मंगलवार को गेसिंग अड्डे पर छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से नकदी, रसीद, ताश के पत्ते और गेसिंग खेलने से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पीरबहोर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गोविंद मित्रा रोड में गेसिंग संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 8,490 रुपये नकद, रसीदें, ताश के पत्ते और गेसिंग खेलने में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की है। यह भी पढ़ें- गेसिंग अड्डे पर छापेमारी, 12 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.