वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लंबे समय से गेल के कनेक्शन का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल रही है। पिछले दिनों हिन्दुस्तान के फोन इन कार्यक्रम में गेल (शहरी गैस वितरण) के महाप्रबंधक एवं प्रभारी सुशील कुमार से सीधी बातचीत कर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद गेल के अफसर सक्रिय हुए। रवींद्रपुरी निवासी शरद नागर ने साल 2021 में कनेक्शन लिया था, लेकिन पीएनजी की सप्लाई का इंतजार खत्म नहीं हुआ था। फोन इन में शिकायत के बाद गेल की टीम ने संपर्क किया और कुछ दिनों पहले कनेक्शन मिल गया। इसी तरह गणेशपुर तरना निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 30 नवंबर 2018 को पंजीकरण कराया था। लेकिन गेल में कई शिकायतों के बाद भी छह साल तक समाधान नहीं मिला। फोन इन में जीएम से शिकायत करने के बाद कनेक्शन मिला। इसी तरह चित्रगुप्त कॉलोनी पहड़िया निवासी वीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.