फिरोजाबाद, मार्च 9 -- UP News:ईरान-इजराइल में जारी युद्ध की विभीषण परिस्थितियों के बीच भारत की प्रमुख गैस कंपनी गेल गैस लिमिटेड (Gail Gas Limited) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने औद्योगिक इकाइयों के साथ किए गए नेचुरल गैस अनुबंध (Contract) के 'फोर्स मेजर क्लॉज' (Force Majeure Clause) को एक्टिवेट कर दिया है। इस फैसले के बाद अब कंपनी को आपातकालीन स्थिति में गैस की सप्लाई को कम करने या पूरी तरह रोकने का वैधानिक अधिकार मिल गया है। इस सूचना के बाद फिरोजाबाद के कांच उद्यमियों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि यहाँ का पूरा उद्योग प्राकृतिक गैस (RLNG) पर ही टिका हुआ है।क्या है फोर्स मेजर क्लॉज और क्यों लिया गया फैसला? फोर्स मेजर क्लॉज एक कानूनी प्रावधान है जिसे 'दैवीय विधान' या 'अप्रत्याशित परिस्थिति' भी कहा जाता है। इसके तहत यदि युद्ध, प्र...