फिरोजाबाद, मार्च 8 -- ईरान और इजरायल युद्ध को लेकर गैस कंपनी ने इकाइयों के साथ किए नेचुरल गैस कांटेक्ट का फोर्स मेजर क्लॉज एक्टिवेट कर दिया है। इस स्थिति में आपात स्थिति में कंपनी को गैस का कोटा कम करने या सप्लाई रोक देने का अधिकार मिल गया है। हालांकि अभी कंपनी ने इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन भविष्य को देखते हुए इस क्लॉज को एक्टिवेट किया जा सकता है। फोर्स मेजर क्लॉज में उल्लेख किया गया है कि देवी प्रकोप, युद्ध और अन्य असामान्य विपरीत परिस्थितियों में गैस कंपनी के साथ कांटेक्ट करने वाली इकाइयों की आरएलएनजी गैस की सप्लाई बाधित हो सकती है। गैल गैस लिमिटेड ने कांच नगरी के उद्यमी संगठन को हाल ही में ईमेल से पत्र भेजकर फोर्स मेजर क्लॉज एक्टिवेट होने के बारे में अवगत करा दिया है। गैस कंपनी ने मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के हालात को आपात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.