नोएडा, सितम्बर 4 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। गेल (इंडिया) लिमिटेड के पाइपलाइन प्रोजेक्ट से जुड़े भुगतान में करीब 6.60 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए ओडिसी एडवांस्ड टेलीमैटिक्स सिस्टम्स (ओएटीएस) ने टेक्नो ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (टीजीएसपीएल) के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-58 थाने में दर्ज केस में टीजीएसपीएल की प्रबंध निदेशक अपूर्वा स्वैन और निदेशक राकेश कुमार सिंह समेत अन्य जिम्मेदार लोगों पर वित्तीय धोखाधड़ी, विश्वासघात और रकम रोकने के आरोप लगाए गए हैं। भुवनेश्वर के देवाशीष राय की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार चार जनवरी 2019 को ओएटीएस और टीजीएसपीएल के बीच पाइपलाइन परियोजना के एक हिस्से में काम कराने का समझौता हुआ था। ओएटीएस को इस काम के लिए गेल की ओर से करीब 32.03 करोड़ रुपये का वर्क ऑर...