गेल की पीएनजी आपूर्ति शुरू, आईआईटी कनेक्शन पाने वाला पहला संस्थान बना
धनबाद, अगस्त 30 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद कैंपस में शनिवार को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन से आपूर्ति शुरू कर दी गई है। पीएनजी की आपूर्ति का औपचारिक उद्घाटन आईआईटी धनबाद के 150 क्वार्टर क्षेत्र में किया गया। उद्घाटन निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा और दीप्ति लेडीज क्लब अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा ने किया। आईआईटी धनबाद जिले का पहला संस्थान बन गया है, पीएनजी कनेक्शन शुरू किया गया है। संस्थान में पीएनजी कनेक्शन देने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। 150 क्वार्टर यानी गिरिडीह रोड साइड क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति शुरू की गई है। इसके साथ ही करीब 180 क्वार्टर और अन्य स्टाफ क्वार्टरों में भी कनेक्शन देने का काम चल रहा है। सितंबर तक पूरे परिसर में पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद छात्रावासों और अन्य जरूरत वाले संस्थान के भवनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.