वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गेल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर पहल 'गेल उत्कर्ष सुपर-80' आवासीय कोचिंग केंद्र की 30 छात्राएं जेईई मेन फाइनल में सफल हुईं। यह सभी छात्राएं अब जेईई एडवांस के लिए पात्र हैं। शुक्रवार को जगतगंज स्थित आवासीय कोचिंग परिसर में छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आवासीय कोचिंग की प्रबंधक निधि सोनी ने बताया कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब केंद्र ने 100% परिणाम हासिल किया है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में पांच ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। जाह्नवी गुप्ता ने 98.43 पर्सेंटाइल के साथ केंद्र में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस पहल की शुरुआत 2009 में कानपुर से हुई थी। 2021 में वाराणसी केंद्र स्थापित किया गया। गेल का पहला ऑल-गर्ल्स आवासीय केंद्र होने के नाते वाराणसी केंद्र से अब त...