हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। गेल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत संचालित 'गेल उत्कर्ष' हल्द्वानी केंद्र ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष जेईई मेन्स में केंद्र के 45 में से 33 छात्रों ने सफलता हासिल की। 12 छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।गुरुवार को यहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान गेल से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। साल 2021 से लामाचौड़ में संचालित केन्द्र, निर्धन तबके छात्र-छात्राओं को 11 महीने की निःशुल्क आवासीय कोचिंग देता है। मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए छात्रों का चयन होता है। यह भी पढ़ें- जेईई मेन में 12 छात्रों का शानदार प्रदर्शन इस मौके पर सीएसआरएल हेड ऑफिस के प्रबंधक हरिओम त्रिवेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष पंत,...