रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, संवाददाता। नए साल की शुरुआत को और खास बनाते हुए गेल इंडिया लिमिटेड ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) की कीमतों में कमी की घोषणा की है। अब उपभोक्ता को डीपीएनजी के लिए 48.38 की जगह 47.38 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) ही देना होगा। इससे शहर के 15,000 घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उपभोक्ता को एक रुपये सस्ती रसोई गैस मिलेगी। इसी क्रम में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत भी एक रुपये कम की गई है। अब उपभोक्ता को 90.65 रुपये के स्थान 89.65 रुपये प्रति किलोग्राम देना होगा। यहां लगभग 15,700 वाहन मालिकों को इसका फायदा मिलेगा। इसमें 4,200 चार पहिया वाहन, 11,000 ऑटो रिक्शा, 100 बसे व ट्रक शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...