गढ़वा, अप्रैल 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा आयोजित एवं गंगा स्मृति क्लब देवगाना द्वारा प्रायोजित नीलांबर-पीतांबर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण रहा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जन जन के नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ अतिथि के रूप में मेराल थाना प्रभारी विषणुकांत और गेरूआ पंचायत के मुखिया अनिल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। टूर्नामेंट के इस मुकाबले में देवगाना टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में टीम ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए 104 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। यह भी पढ़ें- खडिहा व दरिगांव के बीच खेला गया क्रिकेट मै...