गोड्डा, अप्रैल 3 -- गोड्डा , संवाद सूत्र। गोड्डा के पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव ने पथरगामा अंचल स्थित गेरूआ नदी से पिछले 6 माह से जारी अवैध बालू उठाव पर जिला प्रशासन से रोक लगाने की मांग की है । उपायुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि गेरूआ नदी के विभिन्न घाटों से खुलेआम अवैध खनन जारी है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। विधायक ने आरोप लगाया कि सनातन घाट से सिमरिया चकवा घाट तक बड़े पैमाने पर रातभर बालू की लूट मची हुई है। प्रतिदिन लगभग 150 हाइवा बालू का उठाव किया जा रहा है और प्रति हाइवा करीब 18,500 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। इस हिसाब से प्रतिदिन लगभग 27,75,000 रुपए की काली कमाई हो रही है, जिससे साफ जाहिर होता है कि अवैध कारोबार किस तरह संगठित तरीके से फल फूल र...