अमरोहा, मार्च 12 -- रहरा। गेरुआ वस्त्रधारी चार-पांच लोगों ने ईंट भट्ठा मुंशी को बेहोश कर दस हजार रुपये निकाल लिए। मामला बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव छपना के ईंट भट्ठे का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी मनोज शर्मा गांव में ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम संभालते हैं। मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक कार में सवार होकर साधु वेष में चार-पांच लोग उसके पास आए। उन्होंने खुद को तंत्र विद्या का जानकार बताते हुए मनोज शर्मा से बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान उन्होंने तंत्र-मंत्र और साधना से जुड़ी कई बातें बताईं और मनोज शर्मा को अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद गेरुआ वस्त्र धारी लोगों ने उस पर जल जैसा कोई तरल छिड़क दिया। वह बेहोश हो गया। इसके बाद उक्त लोग जेब से दस हजार रुपये निकालकर ले गए। थानाध्यक्ष बृजेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.