उन्नाव, मार्च 9 -- बांगरमऊ। गोरक्षा और सनातन प्रतीकों के कथित अपमान को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। लखनऊ जाते समय बाबा बोधेश्वर महादेव मंदिर में रुके शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि गेरुआधारी सरकार में ही पुलिस साधु-संतों और ब्राह्मण बटुकों पर डंडे बरसा रही है। सनातन धर्म के प्रतीकों को रौंदा जा रहा है। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में गोमाता का ध्वज हासिल कर धर्मयुद्ध के शंखनाद की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध के लिए लखनऊ नहीं जा रहे हैं, बल्कि गो माता की रक्षा के लिए आंदोलन का शंखनाद करने जा रहे हैं। बताया कि बुधवार को विजय मुहूर्त में दोपहर ठीक 2:15 बजे लखनऊ में गो माता का ध्वज हासिल किया जाएगा। वहीं से धर्मयुद्ध की शुरुआत की जाएगी। कहा कि जब विदेशी और ...