गोड्डा, जून 3 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के सनौर गांव स्थित गेरुआ नदी में मगरमच्छ देखे जाने के दावे को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने केवल औपचारिक निरीक्षण किया, जबकि व्यापक सर्च अभियान नहीं चलाया गया। लोगों का कहना है कि यदि नदी में वास्तव में मगरमच्छ मौजूद है तो यह आसपास के गांवों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो की सत्यता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तकनीकी जांच, सघन खोज अभियान और निगरानी व्यवस्था शुरू कर मामले की वास्तविकता स्पष्ट करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गिनी क्षेत्र में गुलदार का आतंक यह भी पढ़ें- गिनी क्षेत्र में गुलदार का आतंक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...