गढ़वा, अप्रैल 24 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत गेरुआ गांव निवासी कामेश्वर चौधरी की पुत्री पूनम कुमारी मारपीट की घटना में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पूनम अपने परिजनो के साथ अपने बहन के घर धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव गई हुई थी। वहां पर उसकी बहन और उसकी गोतनी सुषमा देवी के बीच आपस में विवाद हो रहा था। उसी बात को लेकर सुषमा देवी ने पूनम कुमारी को डंडा से मार कर घायल कर दिया। उसके बाद उसके साथ के परिजनों को घर में बंद कर दिया। घटना को देखकर परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर बीच बचाव कर अपने घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.