गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाले युवक से धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में गेमिंग वेबसाइट के नाम पर रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने युवक को गेमिंग वेबसाइट से जोड़कर निवेश के नाम पर 1.35 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर है।सैन विहार में रहने वाले सचिन पांचाल ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट से जोड़कर रुपये दोगुने करने का लालच दिया। शुरुआत में आरोपी ने कम रकम लगाकर अधिक लाभ होने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आने के बाद उनसे कई बार में रुपये ट्रांसफर कराए गए। सचिन के मुताबिक आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1.35 लाख रुपये ट्रांसफ...