गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में एक बार फिर धोखाधड़ी का डिजिटल खेल सामने आया है। सेक्टर-14 स्थित एक फर्म के साथ गेमिंग कंसोल की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करीब 11 लाख 48 हजार 354 रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम विज्ञापन और फर्जी ऑफिस एड्रेस का सहारा लेकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अहमदाबाद स्थित कंपनी के संचालकों के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का सिलसिला सेक्टर-14 स्थित निनकू ब्रदर्स के ऑफिस एग्जीक्यूटिव प्रज्वल अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2024 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कंपनी का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद तीन व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया। पीड़ित के अनुसा...