लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में शुक्रवार की रात यूनो कार्ड (गेमिंग कार्ड) खेलने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मोहल्ले के ही एक युवक ने मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें युवक की नाक में गंभीर चोट आई। उपचार के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। कृष्णापल्ली आलमबाग निवासी पुष्पा पत्नी शिवबचन ने बताया कि तीन दिन पूर्व 1 अप्रैल को उनके बेटे प्रियांशु का मोहल्ले के ही शिवेन्द्र शुक्ला नामक युवक से यूनो कार्ड को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते 3 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे शिवेन्द्र शुक्ला उनके घर के सामने आ धमका और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।प्रियांशु के विरोध करने पर शिवेन्द्र ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव के लिए आई पुष्पा के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान प्रियांशु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.