नई दिल्ली, अगस्त 26 -- ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने भारतीय मार्केट में अपने TUF Gaming लैपटॉप पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी ने नया ASUS TUF Gaming 16 (FX610) लॉन्च करने के साथ ही TUF Gaming A15, A16 और F16 के नए व रिफ्रेश्ड मॉडल भी पेश किए हैं। नई सीरीज को गेमिंग के साथ पढ़ाई, कंटेंट क्रिएशन और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सभी नए मॉडल भारत में ASUS के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart, Amazon, ASUS Exclusive Stores और अन्य ऑफलाइन रिटेल चैनल्स से खरीदे जा सकेंगे। नए लाइनअप में ASUS TUF Gaming 16 (FX610) सबसे खास मॉडल है। इसे 16 इंच के बड़े डिस्प्ले और गेमिंग-केंद्रित हार्डवेयर के साथ पेश किया गया है। लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 5060 GPU तक का ऑप्शन मिलता है। यह मॉडल मजबूत डिजाइन, अपग्रेडेबल हार्डवेयर और...