नई दिल्ली, जून 9 -- पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिये भारत में अपना नेटवर्क तैयार कर रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ 3 नाबालिगों ने यह खुलासा किया है। कथित तौर पर शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कई पिस्तौल बरामद की हैं। जांच में सामने आया है कि ये पिस्तौल इन नाबालिगों तक गैंगस्टर भट्टी ने पहुंचाई थीं। तीनों नाबालिग पहले ऑनलाइन गेमिंग के दौरान पंजाब के एक युवक के संपर्क में आए थे। बातचीत बढ़ने के बाद उस युवक ने उन्हें पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से जोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिये आरोपी लगातार गैंगस्टर के संपर्क में थे। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर भारत में कैसे बना मोस्ट वांटेड, शहजाद के अपराध की कुंडली स्पेशल से...