नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Noise ने भारतीय गेमिंग ऑडियो मार्केट में एंट्री करते हुए अपनी नई Clutch सीरीज पेश की है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत अपना पहला गेमिंग हेडफोन Clutch HP-P01 लॉन्च किया है। इसे खासतौर पर भारतीय गेमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें कम वायरलेस लेटेंसी, दमदार ऑडियो और लंबे गेमिंग सेशन के लिए बेहतर बैटरी बैकअप मिलता है। Noise के मुताबिक भारत में 568 मिलियन से ज्यादा गेमर्स हैं, लेकिन इनमें से 15 फीसदी से भी कम गेमिंग के लिए डेडिकेटेड ऑडियो डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी इसी गैप को ध्यान में रखते हुए Clutch को पेश कर रही है। Clutch HP-P01 को मोबाइल, PC और कंसोल गेमिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Amazon Sale की ये डील्स मिस मत करना! Galaxy S25 Ultra से iPad तक स...