रांची, मार्च 22 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। गेतलसूद में महावीर मंडल की बैठक रविवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता भोला महतो ने की। बैठक में रामनवमी, अस्त्र-शस्त्र चालन और झांकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कमेटी गठित हुई। कमेटी में संतोष सिन्हा को अध्यक्ष, संजय नायक को महामंत्री, शंकर बैठा को कोषाध्यक्ष, अजय राज को प्रचार मंत्री तथा जैलेन्द्र कुमार को मुख्य संरक्षक बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भोला महतो, कार्तिक नायक, आलोक राज, सोनु नापक, अमित चन्द्रवंशी, वीरेन्द्र महतो, धनवीर नायक, प्रदीप महतो, सचिन गोस्वामी, रवि चौधारी, राजीव सिंह, बीरेंद्र यादव, बब्लू साहू, प्रीतम भारती, गौरव गुप्ता और बिट्टू ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर राजेश लोहरा, राजन महतो, हर्ष राज, अर्जुन नायक, अमित चौधरी, हर्ष सिंह, जीतूंगा महतो, आदित्य रा...