रांची, जनवरी 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची के गेतलसूद डैम पर फ्लॉटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है। परियोजना का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि मार्च से मई 2026 के दौरान इस पावर प्लांट की बिजली रांची जिले को मिलने लगेगी। Rs.437 करोड़ रुपये से तैयार हो रहे इस सोलर पावर प्लांट की क्षमता 100 मेगावाट है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से इस परियोजना की जानकारी ली। निरीक्षण के समय सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के प्रोजेक्ट मैनेजर यदु पल्लव, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार धीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सुरेंद्र महतो, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी सहित कई भाजपा नेता और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे। निरीक्षण के बाद ...