रांची, जनवरी 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम के किनारे स्थित लाधुपटोली में सोमवार को मेला समिति आगरटोली द्वारा टुसू मेला सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पारसनाथ भोगता, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा और जेएलकेएम नेता देवेन्द्रनाथ महतो मौजूद थे। मेले में आसपास के गांवों से ग्रामीण चौड़ल लेकर नाचते-गाते पहुंचे, जिन्हें समिति द्वारा सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार मजबूल खान की टीम ने देर रात तक शानदार गीत-संगीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि गेतलसूद डैम क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.