सुल्तानपुर, अगस्त 20 -- गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गेड़ौरा गांव में बुधवार रात घर से निकले बुजुर्ग का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित कुएं में मिला। कुएं के पास उनकी चप्पल और लाठी मिलने के बाद परिवारजन ने तलाश शुरू की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है।गेड़ौरा निवासी पारस नाथ मिश्र (80) बुधवार रात घर से निकले थे। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान कुएं के पास उनकी चप्पल और लाठी मिली। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अखंड देव मिश्र और चौकी इंचार्ज सुनील सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पत्नी अपने बेटे चंदन के साथ ...