धनबाद, मई 21 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोल इंडिया में इस बार सिर्फ माइनिंग संवर्ग के मैनेजमेंट ट्रेनी की गेट स्कोर पर बहाली होगी। कंपनी ने 276 माइनिंग मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी जारी की है। सात जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। वैकेंसी से संबंधित विस्तृत जानकारी कंपनी की ओर से अधिकृत वेबसाइट पर दी गई है। इनकी नियुक्ति गेट स्कोर-2025 के आधार पर होगी। इससे पूर्व विभिन्न विभागों के लिए 660 मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी जारी हुई थी, इनकी नियुक्ति सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) के आधार पर होगी। वैकेंसी में कहा गया है कि कोल इंडिया एक उत्पाद से बहुआयामी व्यावसायिक संगठन में परिवर्तित हो रही है। यह लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सीआईएल जो एक समान अवसर नियोक्ता है, ई-1 ग्रेड में प्रबंधन प्रशिक्षु के पद के लिए युवा, ऊर्जावान और गतिशील व्यक्तिय...