गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा के सुभाष पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का गेट लगाने की मांग नगर पालिका से लोगों ने की है। लोगों का कहना है कि करीब आठ माह पहले गेट टूट गया था, जिसकी मरम्मत के लिए शिकायत की थी। लोगों का आरोप है कि मरम्मत की जगह बचे हुए गेट को भी तोड़ दिया गया। स्थानीय निवासी बलबीर सिंह चौहान ने नगर पालिका से गेट दोबारा से लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हर साल अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर द्वार को सजाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...