बदायूं, दिसम्बर 23 -- बदायूं। जिला महिला अस्पताल की लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली। इस दौरान प्रसूता को एंबुलेंस नहीं मिली तो वह ई-रिक्शा से महिला अस्पताल पहुंची। महिला अस्पताल गेट तक पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत बिगड़ गई। जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट खराब होने का खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ा। ऐसे में लेब रूम तक जाने में उसे मशक्कत करनी पड़ी।गेट पर स्ट्रेचर ले जाने वाला व्यक्ति नहीं था। ऐसे में वहीं उसकी डिलीवरी हुई। डिलीवरी के बाद काफी देर तक गेट पर रही। प्रसूता व नवजात बच्ची परिजनों ने इस दौरान हंगामा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...