रुडकी, मई 12 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर मुख्य गेट निर्माण कार्य के चलते शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। चार मई से शुरू हुए निर्माण कार्य के कारण रोडवेज का एक गेट बंद कर दिया गया है। इससे रोडवेज परिसर के बाहर दिनभर जाम लग रहा है और यात्री परेशान हो रहे हैं। बसों की आवाजाही एक ही गेट से होने के कारण सुबह और शाम के समय हालात सबसे अधिक खराब हो रहे हैं। रोडवेज के बाहर से गुजरने वाले वाहन और बसों की लंबी कतारें लग रही हैं। जाम का असर आसपास के बाजार और मुख्य मार्गों तक दिखाई दे रहा है। यात्रियों को बस पकड़ने और उतरने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...