काशीपुर, अप्रैल 30 -- दीप पाठक, काशीपुर। एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर रंजिश के चलते उसके गेट को तोड़कर उसकी कंबाइन ले जाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम कचनालगाजी निवासी सरदूल सिंह पुत्र अवतार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पड़ोसी ग्राम पच्चावाला निवासी कुलविंदर सिंह, साहब सिंह, सतनाम सिंह उससे रंजिश हैं और आये दिन बिना किसी कारण ही उसे व परिजनों को धमकाते रहते हैं। कहा कि 7 अप्रैल की सुबह आरोपियों ने लाठी-डंडों से घर के गेट पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को कुलविंदर सिंह व सतनाम सिंह ने ट्रैक्टर और टोचन से उसके घर का गेट उखाड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कंबाइन लेकर चले गए। पीड़ित ने आरोपियों से परिवार को जान म...