झांसी, जून 25 -- झांसी। निजामुद्दीन से चलकर खजुराहो जा रही 22470 वंदे भारत एक्सप्रेस का झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव क्लास कोच का ऑटोमेटिक गेट तकनीकी खराब से जाम हो गया। जिससे ट्रेन करीब 40 मिनट प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। जिससे पीछे आ रही शताब्दी एक्सप्रेस को करीब 30 मिनट पर करारी पर ही रोक दिया गया। तकनीकी गड़बड़ी दूर होने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके 35 मिनट देरी से शताब्दी एक्सप्रेस पहुंची। बुधवार को अपने निर्धारित समय से 8 मिनट देरी से वंदेभारत एक्सप्रेस टे्रन वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद सिंग्नल हुआ और हॉर्न दिया गया। लेकिन, ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम सहित अन्य आला अफसरों ...