देहरादून, दिसम्बर 30 -- हरिद्वार। जंगली जानवरों की रिहायशी इलाकों में दस्तक जारी है। देर रात जगजीतपुर की एसएम पब्लिक स्कूल पुलिया के पास हाथी ने उत्पात मचाया। झुंड से बिछड़ने पर हाथी ने एक बिल्डिंग का गेट तोड़कर बिल्डिंग में घुसा गया। करीब आधे घंटे तक बिल्डिंग में हाथी डटा रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर मौजूद भीड़ को हटाया। आधे घंटे बाद हाथी बिल्डिंग से बाहर निकल कर जंगल की तरफ वापस लौट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...