जमशेदपुर, अगस्त 31 -- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग और अन्य संकायों में उच्च शिक्षा तथा करियर की राह देखने वाले उम्मीदवार बिना लेट फीस के 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर का उपयोग शैक्षणिक और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर होता है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम में दाखिला लिया जा सकता है। इसके अलावा, कई प्रमुख पब्लिक सेक्टर ऑर्गनाइजेशन (पीएसयू) भी इंजीनियरों और योग्य उम्मीदवारों की भर्ती में गेट स्कोर को आधार बनाते हैं। यह भी पढ़ें- GATE 2027 रजिस्ट्रेशन जल्द, इन डॉक्यूमेंट्स की लगेगी जरू...