धनबाद, जून 5 -- भौंरा-जामाडोबा रेल खंड पर स्थित एलसी गेट संख्या एएम-26 के पास गुरुवार को तड़के रेल परिचालन बाधित करने की एक बड़ी साजिश सामने आई है। उपद्रवियों ने गेटमैन को उसके ही केबिन में बाहर से बंद कर दिया और बैटरी कक्ष का ताला तोड़ दिया। इस वजह से आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस (12816) छह मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ भोजूडीह ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार भुइयां उर्फ फटिंगा (23 वर्ष), पिंटू कुमार साव (38 वर्ष) और राहुल कुमार रावानी (18 वर्ष) शामिल हैं। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद आरपीएफ ने उन्हें रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को शुक्रवार को धनबाद रेलवे कोर्ट में पेश कि...