गंगापार, जुलाई 11 -- शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात गेटमैन की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक युवक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल भी हो गया। पास के गेट मैन ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसे ट्रैक से हटाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान 22 वर्षीय दीपक पुत्र मुन्नू लाल निवासी डूडा कालोनी शंकरगढ़ के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के अप लाइन के 1313 यार्ड में बड़े फाटक से करीब 200 मीटर आगे हुई। मौजूद लोगों ने बताया कि युवक नशे में था जिससे यह घटना घटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...