रामगढ़, मार्च 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि । प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर रविवार को बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत गेगदा गांव में सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में किन्नी, जराद, भंडरा, घाघरा, गेगदा, आरासाह, बरघुटुवा, मुड़कटी, ओरयातु, लबगा, सालगो, हरिहरपुर, तालाटांड़, रसदा सेलिया, पलानी सहित कई गांवों से भव्य जुलूस निकालकर लोग समारोह स्थल पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने नृत्य-गीत प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह सरहुलमय बना दिया। इसके पूर्व सभी गांवों में पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से मां सरना की पूजा की गई। साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा का सामुहिक संकल्प लिया गया। इस दौरान श्रद्वालुओं ने क्षेत्र की हरियाली-खुशहाली की भी कामना की। शो...