सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- बांसी। बांसी कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा भैया निवासिनी रीना पुत्री गंगाराम ने शिकायत की कि 30 मार्च को गेहु बटवारे को लेकर हमारी बहन के पति अमेरिका यादव पुत्र जंगली निवासी सोनौरा बुजुर्ग थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर और इनकी पत्नी कलावती देवी उसे गाली गुप्ता देने लगी। इस दौरान सीमा देवी पत्नी महेन्द्र यादव निवासी डुमरिया टोला पुरवा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर भी आकर गाली गुप्ता देने लगी। जब मना किया तो लाठी डण्डा व ईट से उसे मारना शुरु कर दिया। शोर करने पर गांव के तमाम लोग आ गए और बीच बचाव किया। कोतवाल मृत्युंजय पठक बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.