उरई, फरवरी 2 -- कालपी। गल्ला व्यापारी के साथ मण्डी परिसर में सोमवार दोपहर टप्पेबाजी हो गई। दो युवकों ने उसे ट्राली में भरा गल्ला दिखाने के बहाने बाइक पर बैठाकर 50000 रुपये पार कर दिए। दिन दहाड़े गल्ला मंडी में हुई घटना से वहां हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कालपी के देवेंद्र पुरवार गल्ला व्यापारी हैं और सरस्वती ट्रेडर्स नामक फर्म से कारोबार करते हैं। सोमवार दोपहर दुकान पर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और मण्डी परिसर में खड़े ट्रैक्टर ट्राली में भरे अनाज की गुणवत्ता देखने के लिए कहा जिस पर वह दोनों युवकों की बात पर विश्वास कर बाइक पर बैठ गए लेकिन उन्होंने कुछ दूर जाकर बहाने से उन्हें उतार दिया था और बाइक से फरार हो गये। उनके जाने के बाद उन्होंने अपनी जेब देखी ...